सलाखों के बीच सजा मंडप! मंडोर ओपन जेल में 2 उम्रकैदी शादी के बंधन में बंधे वीडियो हो रहा वायरल

Jodhpur Hindi News: जोधपुर के मंडोर स्थित ओपन जेल परिसर में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब बंदी मूलाराम और सीमा ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया. यह विवाह राजस्थान हाईकोर्ट की विशेष अनुमति के बाद संभव हो सका, जिसे सुधारात्मक न्याय और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल माना जा रहा है. समारोह में दोनों परिवारों के परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए तथा जेल परिसर में ढोल-नगाड़ों और शहनाइयों के बीच खुशियों का माहौल रहा. जेल प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी निभाई. इस पहल ने यह संदेश दिया कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देना भी है.

सलाखों के बीच सजा मंडप! मंडोर ओपन जेल में 2 उम्रकैदी शादी के बंधन में बंधे वीडियो हो रहा वायरल