आस्था का केंद्र बना श्री काकाजी तीर्थ जहां विराजते हैं विश्व के पहले डबल फण वाले स्वयंभू पार्श्वनाथ भगवान

Shri Kakaji Tirth: श्री काकाजी तीर्थ लगभग 500 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस पवित्र तीर्थ की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान स्वयंभू पार्श्वनाथ भगवान की अद्वितीय प्रतिमा है, जिसे विश्व में पहली बार डबल फण वाले स्वरूप के रूप में देखा जाता है. यही कारण है कि यह तीर्थ जैन धर्मावलंबियों के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक वातावरण यहां आने वाले भक्तों को गहरी शांति और श्रद्धा का अनुभव कराते हैं. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है. देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु इस अनूठे दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्री काकाजी तीर्थ केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है.

आस्था का केंद्र बना श्री काकाजी तीर्थ जहां विराजते हैं विश्व के पहले डबल फण वाले स्वयंभू पार्श्वनाथ भगवान