Hyderabad News : धार्मिक पर्यटन को नया रंग नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी पर आकर्षण का केंद्र बना वायुसेना का लड़ाकू विमान
Hyderabad News : तेलंगाना के नाम्पल्ली गुट्टा पहाड़ी पर भारतीय वायुसेना का सेवामुक्त लड़ाकू विमान लाया गया है. यह पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए नया अट्रैक्शन का सेंटर बन रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को भारतीय वायुसेना की ताकत और विमानन तकनीक से परिचित कराना है.