जब सेवा बन गई संकल्प! पूनिया परिवार का अनूठा अभियान डेढ़ महीने से मुफ्त छाछ-राबड़ी वितरण कर दे रहा प्रेरणा

Poonia Family Service: कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए पूनिया परिवार इन दिनों मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है. पिछले लगभग डेढ़ महीने से परिवार लगातार निःशुल्क छाछ और राबड़ी का वितरण कर रहा है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ मौजूद परिजनों को राहत मिल रही है. गर्मी के मौसम में यह पहल लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पूनिया परिवार का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना और मरीजों को पौष्टिक एवं ठंडक पहुंचाने वाला आहार उपलब्ध कराना है. इस अभियान से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं. स्थानीय स्तर पर परिवार के इस सामाजिक कार्य की सराहना की जा रही है और कई लोग इसे मानवता की सच्ची सेवा बता रहे हैं.

जब सेवा बन गई संकल्प! पूनिया परिवार का अनूठा अभियान डेढ़ महीने से मुफ्त छाछ-राबड़ी वितरण कर दे रहा प्रेरणा