अलवर को मिली ₹200 करोड़ की विकास सौगात! मुंडावर से भूपेंद्र यादव ने दी सौगात यमुना जल समझौते से बदलेगी तस्वीर

Alwar News: अलवर जिले के मुंडावर क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने करीब ₹200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़क, सार्वजनिक सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई कार्य शामिल हैं. इस अवसर पर उन्होंने यमुना जल समझौते को अलवर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में पेयजल और सिंचाई की स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों और विकास कार्यों के लिए लाभकारी साबित होगा. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.

अलवर को मिली ₹200 करोड़ की विकास सौगात! मुंडावर से भूपेंद्र यादव ने दी सौगात यमुना जल समझौते से बदलेगी तस्वीर