Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 3 दिन में कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के पहले तीन दिनों में 56,961 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. रविवार को अकेले 24,648 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की. भारी भीड़ के चलते 9 जुलाई तक सभी पंजीकरण स्लॉट भर चुके हैं. प्रशासन ने अपंजीकृत श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 3 दिन में कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन