मरुस्थल में उगेगा लाल सोना! पाली में ड्रैगन फ्रूट बनेगा किसानों का नया सहारा

पाली जिले के रोहट क्षेत्र में खारे पानी और लवणीय मिट्टी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कृषि विज्ञान केंद्र ने ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती का नया मॉडल विकसित किया है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह तेतरवाल के इस प्रोजेक्ट ने साबित किया है कि कम पानी और अधिक सेलिनिटी वाले क्षेत्रों में भी किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम बनेगी, बल्कि पारंपरिक खेती से हटकर उच्च मूल्य वाली बागवानी को भी बढ़ावा देगी. यह पहल रोहट और पाली के किसानों के लिए आर्थिक बदलाव की नई उम्मीद बनकर उभर रही है.

मरुस्थल में उगेगा लाल सोना! पाली में ड्रैगन फ्रूट बनेगा किसानों का नया सहारा