न ट्राईसाइकिल मिली न मदद! फिर भी जमीन पर घिसटकर रोज 15 KM स्कूल जाती है सुषमा बनना है पुलिस ऑफिसर
Jamui Divyang Girl Sushma Kumari Story: सुषमा जब सड़क पर चलती है तो सड़क पर गिट्टियां चुभती हैं तो और ज्यादा दिक्कत होती है. बारिश में रास्ते में कीचड़ हो जाता है, तब स्कूल जाना बंद हो जाता है. सुषमा के विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने बताया कि सुषमा प्रतिदिन स्कूल आती है. उसे परेशानी होती है, लेकिन वह उसे दरकिनार कर प्रतिदिन स्कूल आती है.