ब्रिक्स के बहाने भारत-चीन ने बढ़ाया संवाद डोभाल की कूटनीति का असर वांग यी के साथ सुरक्षा और रणनीति पर मंथन
अजीत डोभाल और वांग यी के बीच हुई बातचीत कूटनीतिक रूप से बेहद रचनात्मक रही और भविष्य के सुरक्षा रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रही. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हाल के विकास पर विस्तार से चर्चा की और रिश्तों के धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष जताया.