अनोखा प्रदर्शन: यमुना में पानी नहीं बचा तो रेत से कर लिया गंगा दशहरा पर स्नान 

आगरा में बढ़ती पानी की किल्लत और लगातार बढ़ती कालिंदी की प्यास बुझाने की मांग को लेकर आगरा में स्थानीय लोग एकजुट हुए.यमुना किनारे पंहुच कर रेत से स्नान किया,

अनोखा प्रदर्शन: यमुना में पानी नहीं बचा तो रेत से कर लिया गंगा दशहरा पर स्नान 
आगरा: गंगा दशहरा पर मान्यता के अनुसार लोग गंगा और यमुना में डुबकी लगाते हैं और अपने पापों से मुक्ति पाते हैं .लेकिन क्या हो जब यमुना में पानी ही न हो. जी हां आगरा में यमुना रिवर कनेक्ट कैंपेन के लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया है. गंगा दशहरा के दिन आगरा यमुना आरती पॉइंट पर यमुना के रेत से स्नान किया. क्योंकि यमुना में पानी ही नहीं है. इस अनोखे प्रदर्शन से लोगों की मांग है कि प्रशासन आंख खोले और शहर वासियों को यमुना जल उपलब्ध कराए. प्रदर्शन से यमुना बैराज की करी गई मांग आगरा में बढ़ती पानी की किल्लत और लगातार बढ़ती कालिंदी की प्यास बुझाने की मांग को लेकर आगरा में स्थानीय लोग एकजुट हुए.यमुना किनारे पंहुच कर रेत से स्नान किया . ताकि अधिकारियों तक उनकी बात पहुंच सके . रेत से स्नान कर यमुना कनेक्ट अभियान के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरा और कहा के कलंदी को उसके हिस्से का पानी कब तक मिलेगा. यमुना सूखकर कांटा हो चुकी है शहर की प्यास तक नहीं बुझा पा रही है. ऐसे में यमुना अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है कई सालों से यमुना पर बैराज और बांध की मांग कर रहे हैं. लेकिन अभी तक या मांग पूरी नहीं हुई है कई बार अधिकारियों को करा चुके हैं अगवत प्रदर्शन कर रहे पंडित जुगल किशोर का कहना है किअधिकारी तो नहीं लेकिन जनता एक बार फिर यमुना को बचाने के लिए तरह तरह से प्रयास कर रही है. आज यमुना की रेत से स्नान कर अधिकारियों और सरकार को बताना चाहते हैं कि आँखें खोलिए और यमुना को बचाइये. Tags: Local18, River YamunaFIRST PUBLISHED : June 18, 2024, 17:02 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed