राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू के साथ दोपहर का लंच मयूरभंज के निवासियों के लिए बना यादगार

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित द्रौपदी मुर्मू के गृह जिले के सभी 60 लोगों को उस समय आश्चर्य हुआ, जब अधिकारियों ने उनसे राष्ट्रपति द्वारा आयोजित दोपहर के लंच में शामिल होने का आग्रह किया.

राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू के साथ दोपहर का लंच मयूरभंज के निवासियों के लिए बना यादगार
हाइलाइट्सद्रौपदी मुर्मू के गृह जिले के 60 लोग शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित थे. सभी 60 लोगों से मुर्मू द्वारा आयोजित दोपहर के लंच में शामिल होने का आग्रह किया गया था. लंच के बाद उन्हें राष्ट्रपति भवन के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया गया और राष्ट्रपति कार्यालय भी दिखाया गया. भुवनेश्वर. ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के पांच दर्जन लोगों के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ दोपहर लंच करने का अवसर मिलना एक सपने के सच होने जैसा था. देश की पहले आदिवासी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए मुर्मू के गृह जिले के कम से कम 60 लोग उस समय हैरान रह गए जब अधिकारियों ने उनसे मुर्मू द्वारा आयोजित दोपहर लंच में शामिल होने का आग्रह किया. कभी नहीं सोचा था दोपहर के लंच के लिए आमंत्रित किया जाएगा मयूरभंज जिले की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुजाता मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दोपहर लंच के आमंत्रण को लेकर कहा कि हम संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बहुत खुश थे. लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें राष्ट्रपति भवन में दोपहर के लंच के लिए आमंत्रित किया जाएगा. वह और कुछ अन्य महिला अतिथि पारंपरिक संथाली साड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं. द्रौपदी मुर्मू के करीबियों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था ऐसा ही अनुभव गयमणि बेशरा और डांगी मुर्मू का भी था. दोनों लंबे समय से द्रौपदी मुर्मू के करीबी थे और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था. उन्हें यह बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि राष्ट्रपति उन्हें दोपहर लंच पर आमंत्रित करेंगी.मुर्मू के गृह जिले के निवासियों को राष्ट्रपति भवन के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया गया और राष्ट्रपति कार्यालय भी दिखाया गया. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, President of IndiaFIRST PUBLISHED : July 27, 2022, 13:20 IST