हमने तो कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा घुसपैठियों पर एक्शन से कांग्रेस को दर्द! फूटा अधीर रंजन का गुस्सा
Adhir Ranjan Chowdhury Statement on Kasab: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को पूरी तरह अमानवीय बताया है. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत ने मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब तक को कानूनी प्रक्रिया के तहत खिला-पिलाकर जिंदा रखा था तो इन प्रवासियों के साथ क्रूरता क्यों हो रही है? उन्होंने सरकार से मांग की कि घुसपैठियों को नो मैन्स लैंड पर छोड़ने के बजाय होल्डिंग सेंटर्स में रखा जाए.