बीजेपी को चैलेंज गुजरात-पंजाब के एक-एक हजार स्कूलों की जांच करा ले देखते हैं कौन अच्छा है- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर झूठा वीडियो प्रचारित कर रही बीजेपी पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी अपने गुजरात और पंजाब के एक-एक हजार स्कूलों की लिस्ट निकाले और हम जनता व मीडिया को लेकर इन स्कूलों का निरीक्षण करें. देखते है कि किसका स्कूल बेहतर है.