आधार पासपोर्ट पैन वोटर आईडी से भी साबित नहीं होगी नागरिकता फिर चाहिए कौन सा कागज हाईकोर्ट ने बताया
आधार पासपोर्ट पैन वोटर आईडी से भी साबित नहीं होगी नागरिकता फिर चाहिए कौन सा कागज हाईकोर्ट ने बताया
Citizenship Proof: कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक और पुश्तैनी जमीन के रिकॉर्ड भारतीय नागरिकता के निर्णायक प्रमाण नहीं हैं. अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक होने के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की रिहाई से इनकार करते हुए कहा कि नागरिकता साबित करने की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति पर होती है. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि किसी व्यक्ति के नागरिकता का प्रमाण किसे माना जाएगा.