क्या आपको मालूम है देहरादून का नाम कैसे पड़ा यहां जानिए ‘दरबार साहिब’ से औरंगजेब का कनेक्शन
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के केंद्र में स्थित गुरु राम राय दरबार साहिब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि इतिहास, कला और वास्तुकला का एक अद्भुत संगम है. मुगल और गुलेर-कांगड़ा शैली के मिश्रण से बनी यह ऐतिहासिक इमारत अपने भीतर सदियों पुरानी कहानियों और बेजोड़ भित्ति चित्रों को समेटे हुए है. इसके निर्माण के पीछे दिलचस्प कहानी है.