ये हैं सुल्तानपुर के 5 पौराणिक स्थल जिनका भगवान श्रीराम से है संबंध जानिए इनकी मान्यता
उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला केवल ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि रामायण काल से जुड़े धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां समुद्र मंथन से जुड़े पारिजात वृक्ष, धोपाप धाम, दियरा घाट, विजेथुआ धाम और सीताकुंड जैसे पौराणिक स्थल आज भी श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं. इन स्थलों का संबंध भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान की कथाओं से जुड़ा माना जाता है.