गोंडा का प्राचीन सम्मय माता मंदिर जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद होती है पूरी
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देवरिया कला गांव में स्थित करीब 250 साल पुराना सम्मय माता मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है. मान्यता है कि यहां लगातार 5 सोमवार या शुक्रवार दर्शन करने से माता सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. नवरात्र में यहां भव्य मेले का आयोजन होता है और गोंडा समेत कई जिलों व नेपाल से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.