यूकेलिप्टस के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए खरपतवार हटाएं खाद दें जल निकासी करें जानें आठ टिप्स दोगुना मिलेगा फायदा
यूकेलिप्टस के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए खरपतवार हटाएं खाद दें जल निकासी करें जानें आठ टिप्स दोगुना मिलेगा फायदा
Eucalyptus Plant Care Tips: बरसात से पहले लगाए गए यूकेलिप्टस के छोटे पौधों को तेजी से बड़ा करने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है. इस मौसम में पौधों में सही खाद देना और खरपतवार हटाना बहुत जरूरी है. सही समय पर पानी और कीटों से सुरक्षा मिलने पर पेड़ तेजी से बढ़ते हैं. फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ हादी हुसैन ने बताया कि यूकेलिप्टस के छोटे पौधों के आसपास उगी घास और खरपतवार को तुरंत निकाल दें. यह घास मिट्टी की नमी और पोषक तत्व खुद खींच लेती है, जिससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. थान की सफाई करने से हवा और धूप जड़ों तक सही तरीके से पहुंचती है. महीने में कम से कम दो बार पौधों के आसपास की जगह साफ रखें. इससे पौधे तेजी से लंबे होते हैं.