सहारनपुर की इन हरी-भरी वादियों के आगे फीका पड़ जाएगा कश्मीर मानसून में शिवालिक की खूबसूरती जीत लेती है हर किसी का दिल
मानसून के दौरान सहारनपुर का शिवालिक क्षेत्र हरियाली, पहाड़ियों और बरसाती नदियों से ऐसा नजारा पेश करता है, जो किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता. अगर आप बारिश के मौसम में प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सहारनपुर का शिवालिक और शाकंभरी क्षेत्र आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.