कहीं नहीं पड़ पाई मंदिर की छत तो कहीं दिखती हैं पांडवों की मूर्तियां मेरठ के शिवालयों की अनोखी मान्यता
कहीं नहीं पड़ पाई मंदिर की छत तो कहीं दिखती हैं पांडवों की मूर्तियां मेरठ के शिवालयों की अनोखी मान्यता
सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर अगर आप प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन करना चाहते हैं तो मेरठ और आसपास का क्षेत्र खास हो सकता है. यहां बिलेश्वर नाथ, औघड़नाथ, पांडेश्वर, द्रौपदेश्वर महादेव और बहसूमा के प्राचीन शिव मंदिर समेत कई धार्मिक स्थल हैं. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कुछ मंदिरों का संबंध पांडवों और महाभारत काल से है, जबकि बिलेश्वर नाथ मंदिर को मंदोदरी की शिव पूजा से जोड़कर देखा जाता है.