Sawan Bangles Design: हरी चूड़ियों के साथ मोती और घुंघरू वाले कंगन सावन में ऐसे सजाएं अपनी कलाइयां
Sawan Bangles Design: हरी चूड़ियों के साथ मोती और घुंघरू वाले कंगन सावन में ऐसे सजाएं अपनी कलाइयां
Sawan Bangles Designs: सावन के महीने में हरी कांच की चूड़ियों और कंगनों का क्रेज बढ़ जाता है. फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस बार मोती, घुंघरू, स्टोन और नग वाले कंगनों के साथ हरी चूड़ियों के कई खूबसूरत सेट उपलब्ध हैं. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग चूड़ियों और कंगनों को मिलाकर भी सेट तैयार कर सकती हैं. इनकी कीमत करीब 300 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये तक है.