दुश्मन की छाती पर उतरेंगे टैंक और तोपें IAF को मिलेंगे 60 बाहुबली C-130J सुपर हरक्यूलिस से भी तगड़ी ताकत
IAF का ट्रांसपोर्ट फ्लीट जल्द ही बड़ी मजबूती हासिल कर सकता है. रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके सोवियत दौर के एंटोनोव एएन-32 विमानों को बदलने के लिए 60 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. करीब 1 लाख करोड़ रुपए का यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की एयरलिफ्ट क्षमता को आधुनिक बनाने के साथ-साथ घरेलू एयरोस्पेस विनिर्माण को भी बढ़ावा देगा.