₹586 करोड़ की डील T-72 और T-90 बनेंगे पहले से ज्यादा घातक जंग के मैदान में बिना आवाज करेंगे शिकार
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के T-72 और T-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये की बड़ी डील फाइनल की है. इसके तहत एक्यूरेट इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स से स्वदेशी ऑक्जिलरी पावर यूनिट यानी APU खरीदे जाएंगे. मेक-II प्रोजेक्ट के तहत हुई यह डील टैंकों के फायर कंट्रोल सिस्टम और गन स्टेबिलाइजेशन को नई ताकत देगी. इससे मुख्य इंजन बंद रखकर भी टैंक पूरी तरह एक्टिव रहेंगे और साइलेंट हंटिंग कर सकेंगे.