पिछले साल पानी से लबालब थे जिले के 5 बांध अब बूंद-बूंद को तरसे कमजोर मानसून ने बढ़ाई जल संकट की चिंता
पिछले साल पानी से लबालब थे जिले के 5 बांध अब बूंद-बूंद को तरसे कमजोर मानसून ने बढ़ाई जल संकट की चिंता
Sirohi Hindi News: सिरोही जिले में श्रावण मास के साथ ही कमजोर मानसून जिले वासियों के लिए चिंता का सबब बन रहा है. जहां पिछले वर्ष अगस्त माह में 5 बांध छलक चुके थे. वहीं इस साल स्थिति अलग है. अब तक जिले के 9 बड़े बांध सूखे पड़े हैं. इनमें वेस्ट बनास, सुकली सेलवाड़ा और अनगोर बांधों में पानी की आवक कम हैं. जिससे इन बांधों से सिंचाई व पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है.