जलभराव होते ही बोट निकालने वाले AAP नेता अब कहां हैं BJP विधायक रवि नेगी का वीडियो बनाकर तंज!

पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रवि नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक रवि नेगी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. विधायक रवि नेगी इस वीडियो में आप नेताओं को जगह-जगह खोजते नजर आ रहे हैं. इसके बाद, उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इलाके में पानी भरते ही आप नेता बोट लेकर निकल जाते थे. रवि नेगी ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया के समय पटपड़गंज में अक्सर जलभराव होता था, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद इलाके में पानी नहीं भरता. वीडियो में देखें बीजेपी विधायक रवि नेगी का एक अलग ही अंदाज.

जलभराव होते ही बोट निकालने वाले AAP नेता अब कहां हैं BJP विधायक रवि नेगी का वीडियो बनाकर तंज!