भक्ति की अद्भुत मिसाल! गोमुख से गंगाजल लेकर रामेश्वरम निकले 2 साधु कठोर नियमों के साथ तय कर रहे हजारों किमी की दूरी
Kanwar Yatra Unique Devotees: गोमुख से रामेश्वरम तक की कांवड़ यात्रा पर निकले दो बाबा इन दिनों चर्चा में हैं. ये बाबा रोजाना 30 किलोमीटर पैदल चलते हैं और शाम को सिर्फ एक बार भोजन करते हैं. उनकी यह कठिन यात्रा आस्था और तपस्या का अद्भुत संगम है, जो भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.