Raksha Bandhan Special: इस बार 106 देशों तक पहुंचेगी भाई-बहन के प्यार की डोर डाकघर ने शुरू की खास तैयारी
Raksha Bandhan Speed Post : रक्षाबंधन का पावन त्यौहार अब काफी नजदीक है. यह भाई बहन के प्यार का पर्व है. इसके लिए इस बार डाक विभाग ने भी वाटरप्रूफ राखी लिफाफे व बॉक्स उपलब्ध कराए हैं. स्पीड पोस्ट से 106 देशों तक राखियां भेजी जा सकेंगी. वाटरफ्रूट लिफाफे की खासियत यह है कि इसमें राखियां बेहद सुरक्षित रहती हैं. आप राखी भेजने के बाद उसे ट्रैक भी कर सकते हैं कि यह कहां तक पहुंची. डाक विभाग ने ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी दी है.