जयपुर में सफर हुआ आसान हाथोज से धर्मपुरा तक बढ़ा मिनी बस रूट हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Jaipur Mini Bus: जयपुर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मिनी बस रूट का विस्तार करते हुए अब सेवा हाथोज से रुंझया मोड़ और धर्मपुरा तक उपलब्ध होगी. इस निर्णय से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को सीधी और सुविधाजनक बस सेवा मिलेगी. लंबे समय से इस रूट के विस्तार की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. नई व्यवस्था से यात्रा का समय कम होगा, निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आसान आवागमन का लाभ मिलेगा.

जयपुर में सफर हुआ आसान हाथोज से धर्मपुरा तक बढ़ा मिनी बस रूट हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा