Natural Jaggery: यूपी का ये किसान बनाता है पांच प्रकार का गुड़ यूट्यूब से सीखी तकनीक कई जिलों तक डिमांड

Baghpat famous jaggery: बागपत के सुनहेड़ा गांव के किसान विजय कुमार पिछले 10 वर्षों से प्राकृतिक तरीके से पांच तरह का गुड़ तैयार कर रहे है. वे मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, तिल, इलायची और अलसी वाला गुड़ बनाते है. जिसकी मांग दिल्ली से लेकर लखनऊ तक है. स्वास्थ्य समस्याओं के बाद विजय ने प्राकृतिक गन्ने की खेती शुरू की और शुद्ध गुड़ बनाने का फैसला किया. उनका मूंगफली और तिल-इलायची गुड़ 200 रुपये किलो, ड्राई फ्रूट्स गुड़ 350 रुपये किलो और अलसी गुड़ 250 रुपये किलो बिकता है. बढ़ती मांग के चलते वे 10 लोगों को रोजगार भी दे रहे है और सालाना लाखों रुपये कमा रहे है. यूट्यूब से तकनीक सीखकर उन्होंने खुद कोल्हू लगाकर यह सफलता हासिल की.

Natural Jaggery: यूपी का ये किसान बनाता है पांच प्रकार का गुड़ यूट्यूब से सीखी तकनीक कई जिलों तक डिमांड