चीन से 40 J-35 खरीद रहा पाकिस्तान उधर 5th जेन फाइटर जेट पर अटका है फैसला कहीं भारत को भारी न पड़ जाए यह देरी
चीन से 40 J-35 खरीद रहा पाकिस्तान उधर 5th जेन फाइटर जेट पर अटका है फैसला कहीं भारत को भारी न पड़ जाए यह देरी
5th Gen Fighter Jets: पाकिस्तान के चीन से 40 J-35 स्टेल्थ फाइटर खरीदने की खबरों ने दक्षिण एशिया में सैन्य संतुलन को लेकर चिंता की लकीरें खींच दी है. अगर चीन-पाकिस्तान के बीच 5th Gen फाइटर जेट्स खरीद की यह डील पूरी हो जाती है तो भारत को भी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की खरीद पर तेजी से फैसला लेना पड़ सकता है. एक ओर स्वदेशी AMCA परियोजना अभी विकास के चरण में है, वहीं दूसरी ओर Su-57 और F-35 को लेकर भी कई तकनीकी और रणनीतिक अड़चनें भारत के लिए कही मुसीबत न बन जाए.