Weekly Weather: 7 दिन 7 साइक्लोनिक सिस्टम! दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक हफ्ते भर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weekly Weather: IMD ने देश के कई हिस्सों में 6 से 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलग-अलग क्षेत्रों में सात साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनके असर से दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर भारत में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. मध्य भारत में भी कई दिनों तक बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा में तेज बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी व्यापक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. (सभी फोटो AP)

Weekly Weather: 7 दिन 7 साइक्लोनिक सिस्टम! दिल्ली-UP से महाराष्ट्र तक हफ्ते भर मूसलाधार बारिश का अलर्ट