बदला लेने के लिए बेटे को तैयार कर रही हूं… कठुआ SSP से बोली शहीद की पत्नी VIDEO देख करेंगे सैल्यूट

2024 में कठुआ के सूफैन में आतंकी हमले में शहीद हुए राजिंदर चिब की पत्नी आज एसएसपी मोहिता शर्मा से मुलाकात के दौरान काफी भावुक हो गई. उनकी आंखों में भले ही आंसू भरे हों, लेकिन चेहरे पर पति की शहादत का गर्व साफ झलक रहा था. इस दौरान, उन्होंने कहा कि उन्हें दुख बहुत है, लेकिन उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व भी है. अब वह अपने बेटे को पुलिस के लिए तैयार कर रही हैं. वह चाहती है कि उनका बेटा भी बड़ा होकर जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अफसर बने और अपने पिता की शहादत का बदला लें. वीरनारी राजविंदर आज कठुआ में आयोजित तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लेने आईं थी. तिरंगा पदयात्रा में करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

बदला लेने के लिए बेटे को तैयार कर रही हूं… कठुआ SSP से बोली शहीद की पत्नी VIDEO देख करेंगे सैल्यूट