LoC के करीब भारत के आखिरी घर पर फहराया तिरंगा पुंछ के डेगवार में दिखा देशभक्ति का खास नजारा
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के डेगवार इलाके में देशभक्ति का खास नजारा देखने को मिला. लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के करीब बसे भारत के आखिरी घर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. शिक्षा विभाग ने भारतीय सेना के सहयोग से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था. सीमावर्ती इलाके में घर की छत पर तिरंगा लहराते ही स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला.