आस्था का महासंगम: 19 जुलाई से हैदराबाद में शुरू होगा बोनालु उत्सव महाकाली मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
आस्था का महासंगम: 19 जुलाई से हैदराबाद में शुरू होगा बोनालु उत्सव महाकाली मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
Bonalu Festival 2026: तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक बोनालु उत्सव इस वर्ष 19 जुलाई से हैदराबाद में भव्य रूप से शुरू होगा. मां महाकाली को समर्पित यह ऐतिहासिक पर्व हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे सिर पर सुसज्जित कलश (बोनम) लेकर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और देवी को विशेष भोग अर्पित करते हैं. उत्सव में रंग-बिरंगी शोभायात्राएं, लोकनृत्य, पारंपरिक ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक कार्यक्रम इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं. हैदराबाद के प्रमुख महाकाली मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं, जहां श्रद्धालु सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं.