हिंदुत्व युवा और कानूनी लड़ाई का कॉकटेल महाराष्ट्र में सत्ता वापसी के लिए उद्धव ठाकरे ने चला सबसे बड़ा दांव

Uddhav Thackeray Masterplan: शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी को बचाने के लिए आर-पार के मूड में आ गए हैं. एकनाथ शिंदे गुट में छह लोकसभा सांसदों के जाने के बाद पार्टी बड़े संकट में है. इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए उद्धव ठाकरे ने एक शानदार स्ट्रैटेजी बनाई है. यह मास्टरप्लान तीन अहम पिलर्स पर टिका हुआ है. इसमें पार्टी की पुरानी विचारधारा को मजबूत करना शामिल है. इसके साथ ही युवाओं को उनके मुद्दों के जरिए पार्टी से जोड़ना एक बड़ा कदम है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में बागियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ना भी इस प्लान का हिस्सा है. पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ छोड़ने के बाद अब उद्धव ठाकरे ने आक्रामक रुख अपना लिया है. वह महाराष्ट्र का सियासी माहौल एनडीए गठबंधन के खिलाफ मोड़ने में जुट गए हैं. (Photos : PTI)

हिंदुत्व युवा और कानूनी लड़ाई का कॉकटेल महाराष्ट्र में सत्ता वापसी के लिए उद्धव ठाकरे ने चला सबसे बड़ा दांव