राजस्थान की सबसे भव्य धरोहरों में शामिल है उदयपुर का सिटी पैलेस 7 महाराणाओं की विरासत आज भी करती है हैरान
राजस्थान की सबसे भव्य धरोहरों में शामिल है उदयपुर का सिटी पैलेस 7 महाराणाओं की विरासत आज भी करती है हैरान
Udaipur Travel News: उदयपुर का सिटी पैलेस मेवाड़ की शाही विरासत और राजस्थानी वास्तुकला का शानदार प्रतीक है. पिछोला झील के किनारे स्थित इस भव्य महल का निर्माण अलग-अलग समय में 7 महाराणाओं ने करवाया, जिसके कारण इसमें विभिन्न स्थापत्य शैलियों का अनूठा संगम देखने को मिलता है. विशाल आंगन, नक्काशीदार बालकनियां, शीश महल, भव्य दरबार हॉल और ऐतिहासिक संग्रहालय इसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनाते हैं. हर साल लाखों पर्यटक यहां मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, शाही जीवनशैली और अद्भुत कला-संस्कृति को करीब से देखने पहुंचते हैं.