दिल्ली में शॉपिंग महाऑफर! नेशनल और इंटरनेशनल कपड़ों-बैग्स पर बंपर सेल ग्राहकों की लगेगी लॉटरी
दिल्ली में शॉपिंग महाऑफर! नेशनल और इंटरनेशनल कपड़ों-बैग्स पर बंपर सेल ग्राहकों की लगेगी लॉटरी
Bharat Tex Expo Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक चल रहे भारत टेक्सटाइल एक्सपो से शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शुरुआती दिनों में केवल बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) के लिए खुला यह एक्सपो, अपने आखिरी दिन यानी 17 जुलाई को आम ग्राहकों (B2C) के लिए खोल दिया जाएगा. एक्सपो के अंतिम दिन देश-विदेश के बड़े ब्रांड्स के कपड़े और डिजाइनर बैग्स भारी छूट पर मिलेंगे.