बारिश के मौसम में न करें खानपान की गलती! ये सब्जियां बनेंगी सेहत की प्राकृतिक ढाल
बारिश के मौसम में न करें खानपान की गलती! ये सब्जियां बनेंगी सेहत की प्राकृतिक ढाल
बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से फंगल इंफेक्शन, कमजोर पाचन और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे समय में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार लौकी, तोरी, परवल, करेला, भिंडी और टिंडा जैसी मौसमी सब्जियां भोजन में शामिल करनी चाहिए. ये सब्जियां हल्की होती हैं, आसानी से पच जाती हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं. संतुलित आहार के साथ स्वच्छता का ध्यान रखने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और संक्रमण का जोखिम कम हो सकता है. बरसात में ताजी और अच्छी तरह पकी हुई सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है.