नासा ने खोजे 6000 से ज्यादा ग्रह लेकिन इंसान कब पहुंच पाएगा वहां विज्ञान ने दिया बड़ा जवाब
Interstellar Travel Challenges: मनुष्य की बुद्धि और विज्ञान लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या भविष्य में इंसान अपने सौरमंडल से बाहर जाकर किसी दूसरे तारे के आसपास मौजूद पृथ्वी जैसे ग्रह पर रह सकता है? फिलहाल यह सपना काफी दूर नजर आता है, लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है.