बाढ़ गई लेकिन नहीं बदले हालात आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार
फरीदाबाद के मंझावली गांव में 2023 की बाढ़ में टूटी सड़क आज तक नहीं बन सकी. मानसून में गड्ढों, कीचड़ और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. किसान, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग रोज परेशानी झेल रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जल्द नहीं बनी तो गांवों का संपर्क टूटने का खतरा है. प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की गई है.