बीएयू की इस पहल से बिहार का शहद बनेगा ग्लोबल ब्रांड किसानों को होगा मुनाफा

मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर अब शहद को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय को आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ, मुंबई से 56.64 लाख रुपये का अनुदान मिला है. इस योजना का लाभ भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और कटिहार जिलों के मधुमक्खी पालकों को मिलेगा. साथ ही झारखंड और पश्चिम बंगाल के किसानों को भी इससे फायदा होने की उम्मीद है. इस राशि से बीएयू परिसर में अत्याधुनिक शहद प्रसंस्करण और पैकिंग यूनिट की स्थापना और उन्नयन किया जाएगा.

बीएयू की इस पहल से बिहार का शहद बनेगा ग्लोबल ब्रांड किसानों को होगा मुनाफा