ठंड में बकरियों की जान बचाएगा ये देसी जुगाड़ एक्सपर्ट से समझें सस्ता इलाज
ठंड में बकरियों की जान बचाएगा ये देसी जुगाड़ एक्सपर्ट से समझें सस्ता इलाज
Goat winter care tips : ठंड के मौसम में बकरी और मेंमना पालन करने वाले पशुपालकों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. जिला पशु चिकित्सक ने बताया कि तापमान गिरने से पशुओं में सर्दी, जुकाम, निमोनिया और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है. बचाव के लिए पशुओं को शाम के समय बाड़े में रखें, बाड़े की नियमित सफाई करें और शेड को पूरी तरह बंद करने की बजाय हवादार बनाएं, ताकि क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे. पशुओं के बैठने की जगह पर लकड़ी का पाटा या बोरा बिछाएं और समय पर टीकाकरण कराएं. किसी भी बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें.