शरद पवार को झटका अजित दादा के जाने के बाद बदल गई NCP महाराष्ट्र की राजनीति में नया ट्विस्ट
NCP Merger: अजित पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर चर्चा करते हुए कहा था कि दोनों धड़ों के कार्यकर्ता की भावना है कि एक हो जाया जाए. बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया. उसके बाद से एनसीपी लीडरशिप का मूड बदला-बदला सा दिख रहा है. एनसीपी के महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे ने इन सब उथल-पुथल के बीच एनसीपी-एसपी के चीफ शरद पवार को सीधा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एनसीपी के मर्जर पर चौंकाने वाली बात कही है.