छत-दीवार पर उगे पीपल-बरगद से पाएं छुटकारा अपनाएं ये आसान घरेलू तरीका
छत-दीवार पर उगे पीपल-बरगद से पाएं छुटकारा अपनाएं ये आसान घरेलू तरीका
अगर आपके घर की छत या दीवारों पर पीपल या बरगद के पौधे उग आए हैं, तो यह आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकते हैं. ये पौधे देखने में छोटे लगते हैं, लेकिन उनकी जड़ें कंक्रीट और ईंटों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे छत में दरार और सीलन की समस्या बढ़ जाती है. बार-बार उखाड़ने के बाद भी ये दोबारा उग आते हैं, क्योंकि जड़ का थोड़ा सा हिस्सा भी जीवित रह जाता है. ऐसे में इन्हें हमेशा के लिए हटाने का एक आसान घरेलू तरीका बताया जा रहा है. इसके लिए हींग का उपयोग कारगर माना जाता है. हींग के तीखे गुण पौधे की जड़ों को अंदर से सुखा देते हैं, जिससे वह दोबारा नहीं उगता.