Krishi Tips: सर्दी में रुक गई सब्जी की फसल की ग्रोथ इन उपायों से फिर पाएं तेज बढ़वार जबरदस्त होगा लाभ
Krishi Tips: सर्दी में रुक गई सब्जी की फसल की ग्रोथ इन उपायों से फिर पाएं तेज बढ़वार जबरदस्त होगा लाभ
Vegetable Farming: सर्दी के मौसम में किसान हरी सब्जियों की खेती तो करते है. लेकिन अधिक ठंड और गलत सिंचाई के कारण कई बार फसल की ग्रोथ रुक जाती है. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. आई.के. कुशवाहा के अनुसार जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या खेत में जरूरत से ज्यादा पानी लग जाता है तब पौधों की बढ़वार प्रभावित होती है. ऐसे में किसान को सबसे पहले खेत में नमी की जांच करनी चाहिए. अगर अधिक पानी है तो सिंचाई रोके. ग्रोथ बढ़ाने के लिए 2 किलो ट्राइकोडर्मा, 2 किलो गुड़, 1 किलो बेसन और 200 लीटर पानी को मिलाकर 7 दिन तक सड़ाएं और प्रयोग करें. इससे गलन रुकती है और बढ़वार तेज होती है. इसके अलावा 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में WDG सल्फर का छिड़काव धूप में करें. यूरिया का प्रयोग बिल्कुल न करें.