भारत के AMCA पर आई मुसीबत तेजस वाले फेर में फंसा 5th जेन फाइटर जेट प्लान अमेरिकी कंपनी ने लगाया अड़ंगा

India 5th Gen Fighter Jet: भारत के महत्वाकांक्षी स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम को बड़ा झटका लग सकता है. जीई एयरस्पेस के साथ F414 इंजन को लेकर चल रही बातचीत अटक गई है. खबर है कि इस अमेरिकी कंपनी ने F414 इंजन की कीमत करीब तीन गुना तक बढ़ा दिया है. इसके अलावा भारत में भारत में इंजन निर्माण और टेक्नॉलजी ट्रांसफर पर आनाकानी कर रहा है. इससे तेजस Mk-2 के साथ-साथ भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट AMCA पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

भारत के AMCA पर आई मुसीबत तेजस वाले फेर में फंसा 5th जेन फाइटर जेट प्लान अमेरिकी कंपनी ने लगाया अड़ंगा