मिर्च की खेती कर रहे हैं तो बारिश में रखें ये ध्यान वरना सड़न से बिगड़ सकती है पूरी फसल

फरीदाबाद में पिछले तीन-चार दिनों की बारिश के बाद मिर्च किसानों को बड़ी राहत मिली है. सुनपेड़ गांव के किसान दिनेश के मुताबिक, कुछ महीने पहले मिर्च करीब 20 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब मंडी में भाव 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है. किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के साथ बेहतर भाव मिलने से मुनाफे की उम्मीद बढ़ी है. बारिश में फसल को बचाने के लिए किसान ऊंचे बेड और नालियों से जल निकासी का तरीका अपना रहे हैं.

मिर्च की खेती कर रहे हैं तो बारिश में रखें ये ध्यान वरना सड़न से बिगड़ सकती है पूरी फसल