मानसून में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! पालतू कुत्तों को संक्रमण से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की सलाह जानें
मानसून में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! पालतू कुत्तों को संक्रमण से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की सलाह जानें
Pet Health Tips: बरसात का मौसम पालतू कुत्तों के लिए कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है. बढ़ी हुई नमी, गंदगी और जलभराव के कारण त्वचा संक्रमण, फंगल इंफेक्शन, टिक और पिस्सुओं का हमला, पेट संबंधी रोग तथा अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने डॉग मालिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने पालतू कुत्तों को साफ-सुथरा रखने, समय पर टीकाकरण कराने, स्वच्छ भोजन और पीने का पानी देने तथा बारिश के बाद शरीर और पंजों को अच्छी तरह सुखाने की सलाह दी है, ताकि वे मानसून में स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें.