चीन भारत की सीमा में 60KM अंदर घुस आया कहना बिल्कुल गलत - अरुणाचल पर बोले किरेन रिजिजू
Kiren Rijiju On Arunachal Border Row : किरेन रिजिजू ने भारतीय क्षेत्र में 60 किलोमीटर तक चीन के घुस आने के दावे को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि भारत-चीन के बीच अरुणाचल में लंबी सीमा है, जिसका जमीन पर पूरी तरह सीमांकन नहीं हुआ है. रिजिजू ने माना कि कुछ इलाकों में चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं और ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है.