ITO पर बड़ा सड़क हादसा डिवाइडर तोड़कर इनोवा से भिड़ी स्विफ्ट कार BJP के दो विधायक समेत 6 लोग घायल
Delhi Road Accident: हादसे के समय इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल भी सवार थे. टक्कर के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा. खास तौर पर इनोवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.